|

हास्य, व्यंग्य और पारिवारिक मूल्यों से ओत-प्रोत नाटक ‘मोहल्ला हो तो ऐसा’ का भव्य मंचन 24 सितंबर को

बीकानेर:संस्कृति और कला की नगरी बीकानेर में एक बार फिर रंगकर्म की बयार बहने वाली है। शहर की अग्रणी और सक्रिय सांस्कृतिक संस्था ‘संकल्प नाट्य समिति’ के बैनर तले एक नए, बेहद मनोरंजक और पारिवारिक नाटक ‘मोहल्ला हो तो ऐसा’ का मंचन आगामी 24 सितंबर 2026 को संध्या ठीक 7:00 बजे स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में होने जा रहा है।यह नाटक आज के दौर में तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश और पड़ोसी रिश्तों की खट्टी-मीठी नोकझोंक को मंच पर जीवंत करेगा। नाटक की लेखिका पूनम चौधरी हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे प्रसंगों को बेहद खूबसूरती से पिरोया है। वहीं, इसका कुशल निर्देशन शहर की जानी-मानी निर्देशिका उमा दुबे के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है, जिनकी कलात्मक दृष्टि हमेशा से दर्शकों के बीच सराही जाती रही है।‘मोहल्ला हो तो ऐसा’ का कथानक आधुनिक युग में इंटरनेट के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्प्रभाव को नाटक के माध्यम से संदेश देने का प्रयास करता है । इसमें गुदगुदाने वाला हास्य और तीखा व्यंग्य दर्शकों को बांधे रखेगा, साथ ही एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी देगा।संकल्प नाट्य समिति ने बीकानेर के सभी नाटक प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और कला जगत से जुड़े महानुभावों से अपील की है कि वे सपरिवार इस सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बनें और अपनी उपस्थिति से कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। संस्थान के बुलाकी भोजक ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button