गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ बांटी खुशियां






गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में We Are Foundation द्वारा कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर खुशियां बांटी गईं। यह कार्यक्रम जॉइंट सेक्रेटरी मोहना नारंग के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को स्टेशनरी का सामान एवं खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई तथा बच्चों से शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।
फाउंडर डायरेक्टर एवं चेयरमैन अर्चना सिसाना ने कहा कि त्योहारों की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटने से उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना संस्था का उद्देश्य है।
जॉइंट सेक्रेटरी मोहना नारंग ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं।
कोऑर्डिनेटर मुस्कान कत्री एवं मोनिका शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों के बीच ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिले।
कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना,, मोहना नारंग, विजय स्वामी, मुस्कान खत्री, मोनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।





































