सोमवार को बीकानेर के इन इलाकों में 4 घंटे बिजली रहेगी गुल

बीकानेर। बीकानेर शहर के कई क्षेत्रों में सोमवार, 24 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत तंत्र की 33 केवी लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, रखरखाव कार्य के दौरान चौधरी कॉलोनी, महादेव टिल्स, रोड नंबर 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली, वसुंधरा नगर, शिव वैली, चोपड़ा स्कूल, बालबाड़ी स्कूल क्षेत्र, नोखा रोड, गंगाशहर, गणेश टेंट हाउस, चोपड़ा बाड़ी, करनानी बस्ती, सिंघल अस्पताल, गौतम चौक, संतोषी माता मंदिर, गंगाशहर थाना, रामदेव मंदिर, तोलियासर भैरू मंदिर, रांका चोपड़ा बस्ती, हरिराम मंदिर, पुरानी लाइन, मालू गेस्ट हाउस, किरण टेलर, जैन कॉलेज, बजाज शोरूम, विद्या निकेतन, बोथरा चौक-1 व 2, बोथरा गर्ल्स स्कूल, गांधी चौक, हरिराम जी गौशाला, चौरडिया चौक, जैन मंदिर, खिलाड़ी चौक, भूरा हाउस, शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसंत कुंज, तुलसी विहार कॉलोनी, विद्या विहार स्कूल, रामपुरिया भवन, कुम्हारों का इलाका सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।





































