|

कोडमदेसर भैरूजी मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन चोरी,पहले भी इस तरह की वारदातें हुई!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कोडमदेसर भैरूजी मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर में भीड़ के बीच अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर गजनेर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, गंगाशहर की नई लाइन निवासी प्रिया लूणिया ने रिपोर्ट दी कि वह 28 जून की शाम करीब 7 बजे कोडमदेसर भैरूजी मंदिर में दर्शन करने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली।
दर्शन के बाद महिला को चेन चोरी होने का पता चला। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने गजनेर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मंदिर परिसर और आसपास के संभावित स्थानों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच कांस्टेबल रविंद्र कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि कोडमदेसर भैरूजी मंदिर में इससे पहले भी चोरी की इस तरह की वारदातें सामने आती रही हैं, जिसके चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button