|

शहर के इस थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के तीपूड़ा वाल्मीकि चौक इलाके में 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार विशाल कुमार वाल्मीकि (19) पुत्र विजय कुमार, निवासी तीपूड़ा वाल्मीकि चौक, अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस पीबीएम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार युवक के इस कदम के पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button