|

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर,आज करेंगे कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास,ये रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सायं 5:40 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और किसान भवन में आयोजित विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
सायं 6:10 बजे मुख्यमंत्री पीबीएम अस्पताल पहुंचकर श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे।


इसके पश्चात सायं 6:50 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित एट होम, हाई टी एवं ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि 8:20 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
15 अगस्त को मुख्यमंत्री प्रातः 8:30 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 8:55 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे तथा 9:05 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
दोपहर 11:25 बजे वे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में आयोजित ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button