|

ये रेलवे फाटक 15 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

THE BIKANER NEWS:-महाजन। महाजन-सरदारशहर संपर्क सड़क पर स्थित रेलवे फाटक (एलसी-119) आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते लगभग 15 घंटे तक बंद रहेगा। रेलवे विभाग ने आमजन और वाहन चालकों से सहयोग करने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।


रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे फाटक को बुधवार रात 9:00 बजे से गुरुवार दोपहर 12:00 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान फाटक पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
फाटक बंद रहने से घेसुरा, रामबाग, शेरपुरा सहित सरदारशहर की ओर आने-जाने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


रेलवे विभाग ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। कार्य पूरा होने के बाद रेलवे फाटक को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button