|

बीकानेर में खड़ी कार का जोधपुर में कटा चालान, फोटो में कार नहीं ट्रक,मालिक के फ़ोन में आया मैसेज!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर/जोधपुर। ई-चालान प्रणाली की एक बार फिर से तकनीकी खामी सामने आई है। बीकानेर में खड़ी एक कार का चालान जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में काट दिया गया। इतना ही नहीं, चालान के साथ संलग्न तस्वीर में कार की जगह एक भारी कमर्शियल ट्रक दिखाई दे रहा है,

जानकारी के अनुसार, जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा 8 अगस्त 2026 को सुबह 11:25 बजे वाहन संख्या RJ07CF2996 के नाम से ई-चालान जारी किया गया। चालान में वाहन की श्रेणी मोटर कार (LMV) दर्ज है और लेन ड्राइविंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हैरानी की बात यह है कि चालान के साथ सबूत के तौर पर संलग्न तस्वीरों में कार नहीं बल्कि एक भारी कमर्शियल ट्रक दिखाई दे रहा है। वहीं, कार मालिक डॉ. संदीप खरे, निवासी करनी नगर, बीकानेर ने बताया कि जिस समय यह ई-चालान जारी हुआ, उनकी कार बीकानेर में ही खड़ी थी और जोधपुर गई ही नहीं। ऐसे में उन्होंने चालान की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे तकनीकी गड़बड़ी का मामला बताया है।

चालान नोटिस में वाहन मालिक को 15 दिनों के भीतर वाहन चालक की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जानकारी नहीं देने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला न्यायालय भेजा जा सकता है।

यह पूरा मामला ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) और ई-चालान प्रणाली की सटीकता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस तकनीकी त्रुटि की जांच कर चालान को निरस्त करता है या नहीं।

हॉलाकि ये स्पष्ट नही हो पाया है कि ये msg ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया है या नही,इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button