|

राजस्थान में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट,यहां स्कूल बंद!

THE BIKANER NEWS:जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और जलभराव की स्थिति बन गई है।


मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनूं जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर को छोड़कर राज्य के 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार हो रही बारिश के चलते भरतपुर जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। जयपुर और भरतपुर संभाग के कई क्षेत्रों में लगभग 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिससे भरतपुर, अलवर, सीकर और चूरू के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।


उधर धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद कई कॉलोनियों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। साथ ही पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने तथा मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button