शहर के इस क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों की मदद से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।मृतक की पहचान मोहब्बत सिंह पुत्र रेवत सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी कातर छोटी-बड़ी, चूरू के रूप में हुई है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





































