|

बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दीवार फांदकर भागने की कोशिश नाकाम

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले की नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब 8 महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित 16 गंभीर आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अब पुलिस उससे उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में गहन पूछताछ कर रही है।

यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह और वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन तथा नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button