|

रानी बाजार क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जेब मे मिली पर्ची, अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। शहर के रानी बाजार पुलिया सर्किल के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे रानी बाजार पुलिया सर्किल स्थित पट्टी पेड़ा रोड पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के स्वयंसेवक एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

संबंधित थाना पुलिस के विजय कुमार एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने सफेद रंग का चोला और पायजामा पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी। उसके पास अनचाबाई अस्पताल की 7 जुलाई 2026 की एक पर्ची मिली है, जिस पर जगदीश (उम्र 52 वर्ष) नाम अंकित है। पुलिस पर्ची के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

मौके पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब, मो. जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान एवं राजकुमार खड़गावत सहित असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने आवश्यक सहयोग किया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button