|

रोहित गोदारा गैंग पर 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, व्यवसायी को जान से मारने की धमकी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक व्यवसायी से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार, दुलचासर गांव निवासी व्यवसायी को 5 और 7 जुलाई को कथित रूप से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से जुड़े व्यक्ति विरेन्द्र चारण द्वारा फोन किए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फोन पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई और रकम नहीं देने पर व्यवसायी के हवाला कार्यालय पर सिलेंडर फेंकने तथा व्यवसायी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।


इस संबंध में सबसे पहले व्यवसायी के भाई ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और व्यवसायी व उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि बुधवार को भी व्यवसायी को लगातार धमकी भरे फोन कॉल आए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button