|

जर्जर सरकारी स्कूल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला; बच्चों को पेड़ों के नीचे पढ़ाने की नौबत

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव तोलियासर स्थित राजकीय विद्यालय में सोमवार को स्कूल खुलते ही जर्जर भवन की भयावह स्थिति सामने आई। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से कक्षा संख्या 7 की छत की 10 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि घटना स्कूल शुरू होने से पहले हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गिरी हुई पट्टियों के मलबे से कक्षा में रखी टेबल-कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि अन्य कक्ष भी जर्जर स्थिति में हैं और बच्चों को उनमें बैठाना सुरक्षित नहीं है। इसके चलते फिलहाल विद्यार्थियों की पढ़ाई खुले में पेड़ों की छाया के नीचे करवाई जा रही है।जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण कर भवन को जर्जर घोषित किया था। इसके बावजूद नए भवन का निर्माण नहीं होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से जल्द नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button