|

33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

श्रीकोलायत। हदां थाना क्षेत्र के नान्दड़ा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। खेत में पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नान्दड़ा निवासी 33 वर्षीय चतुरगिरि पुत्र किशनगिरि ने अपने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के भाई अखुगिरी ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button