|

कैंसर मरीजों की सहायता के लिए बीकानेर में ‘गोविंद’स ट्रस्ट’ का गठन, मुंबई के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. दिलीप मुरारका का मिला समर्थन

THE BIKANER NEWS:बीकानेर | कैंसर मरीजों और उनके परिवारों को चिकित्सा, आर्थिक एवं मानसिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से बीकानेर में ‘गोविंद’स ट्रस्ट’ का गठन किया गया है। ट्रस्ट के गठन के साथ ही इसे एक बड़ी उपलब्धि तब मिली जब मुंबई के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप मुरारका ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों का समर्थन करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल किशोर किराडू ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार, सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 अप्रैल 2026 को इस सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट का पंजीकृत कार्यालय मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बीकानेर में स्थित है।

मैनेजिंग ट्रस्टी: ललित कुमार किराडू ने बताया कि ट्रस्ट का मूल उद्देश्य कैंसर मरीजों की हरसंभव सहायता करना है, ताकि इलाज के दौरान उन्हें आने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। इसी दिशा में मुंबई के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप मुरारका का सहयोग मिलना ट्रस्ट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुंबई में इलाज कराने वाले मरीजों को मिलेगा लाभ

डॉ. दिलीप मुरारका मूल रूप से राजस्थान के नवलगढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई के प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके सहयोग से मुंबई में इलाज के लिए जाने वाले कैंसर मरीजों को उचित मार्गदर्शन, चिकित्सा परामर्श और अन्य आवश्यक सहायता मिलने की संभावना बढ़ेगी।

ट्रस्टी मोहित व्यास ने कहा कि गोविंद’स ट्रस्ट “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव के साथ कार्य कर रहा है। ट्रस्ट कैंसर मरीजों को उपचार, दवाइयां, पोषण सहायता, आर्थिक सहयोग और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रस्टी शुभम श्रीमाली ने बताया कि ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्य,कैंसर मरीजों को चिकित्सा एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराना।,जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना।,कैंसर जागरूकता अभियान एवं मेडिकल कैंप आयोजित करना।,विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अस्पतालों के साथ समन्वय स्थापित करना। रक्तदान शिविर एवं मरीज सहायता कार्यक्रम संचालित करना रहेगा

कमल किशोर किराडू ने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग और विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन से गोविंद’स ट्रस्ट भविष्य में कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button