श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया ‘नन्दोत्सव’, विधायक विजय ओझा ने लिया आशीर्वाद


THE BIKANER NEWS:- कोलकाता: महानगर के काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट स्थित श्री बैकुण्ठनाथ मन्दिर में इन दिनों अध्यात्म और भक्ति की अविरल रसधार बह रही है। ‘श्री राधे सत्संग परिवार’ एवं ‘महिला विकास मंच’ के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताह तक चलने वाले संगीतमय ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. मनीष पुरोहित जी महाराज अपने श्रीमुख से उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। 1 जून से शुरू हुए इस ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में ‘नन्दोत्सव’ का विशेष और भव्य आयोजन किया गया। नन्दोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला और समूचा पांडाल ‘नन्द घर आनंद भयो’ के जयकारों से गूंज उठा। ‘श्री राधे सत्संग परिवार’ और ‘महिला विकास मंच’ की सदस्याओं ने मिलकर इस प्रसंग को अत्यंत जीवंत बना दिया।
विधायक और गणमान्य अतिथियों ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद
कथा के चतुर्थ दिवस पर बड़ाबाज़ार (जोड़ासाँको) के विधायक श्री विजय ओझा ने कथा में विशेष रूप से शिरकत की और कथा व्यास मनीष जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस गरिमामयी आयोजन में उनके साथ भाजपा मीडिया सह-संयोजक (को-कन्वेनर) श्री चंद्र शेखर बासोतिया और भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील हर्ष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाया।
आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति व समाज सेवी परिवारों का विशेष योगदान
कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच संचालक श्री आशु अग्रवाल ने बताया कि इस पुनीत कार्य में ‘श्री राधे सत्संग परिवार’, ‘महिला विकास मंच’ की सदस्याओं तथा समाज सेवी परिवारों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कथा में मुख्य रूप से श्रीमती वर्षा आशु अग्रवाल, श्रीमती संगीता हरिनारायण मल, श्रीमती रितु श्याम अग्रवाल, श्रीमती सुनीता राजेश दम्माणी, श्रीमती विनीता महेश लाखोटिया, श्रीमती रितु आलोक बाहेती, श्रीमती सरिता शशिकांत पारीक,
श्रीमती वीणा श्री प्रेमकृष्ण आचार्य
श्री मति सुमित्रा श्री सुनील हर्ष और श्रीमती सुषमा वीरेन्द्र पाण्डेय शामिल हैं।
इनके साथ ही ‘महिला विकास मंच’ की पदाधिकारी अध्यक्ष इन्दू आचार्य व सुमित्रा हर्ष, सचिव रेखा आचार्य, कोषाध्यक्ष विनीता व्यास व विमला पुरोहित, विशेष सहयोगी कान्ता कोठारी, राजलक्ष्मी राठी सहित मंच की अन्य सदस्याएं उमा रंगा, तुलसी रंगा, श्यामा पुरोहित, वीणा आचार्य, गंगा पुरोहित, ऊषा हर्ष, ऊषा शर्मा, सुनीता व्यास, दुर्गा व्यास, मीना कलवानी, अंजू बाहेती, कविता हर्ष, शारदा जोशी, तारा पुरोहित, कमला रंगा, राधा पुरोहित, सुनीता पुरोहित, राशी पुरोहित, मधु रंगा, सुशीला हर्ष और कृष्णा आचार्य का भी इस आयोजन में अथक प्रयास रहा।
श्री सुशील पुरोहित, श्री गुलशन माली, श्री रतन बेंगानी, श्री अमरनाथ सिंह (मुन्ना सिंह), प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इन सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और सहयोगी परिवारों के अथक प्रयासों से यह संगीतमय भागवत कथा सफलता के शिखर को छू रही है और महानगर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर इस ज्ञानयज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।





































