पश्चिम बंगाल की इस वक्त की प्रमुख बड़ी खबरे देखे एक क्लिक में

KOLKATA NEWS:-राजनीति और चुनाव

- फलता में री-पोलिंग जारी, बूथों पर सिर्फ BJP का कब्जा: फलता में हो रही री-पोलिंग में सुबह 9 बजे तक 20.47% मतदान दर्ज किया गया है। चुनावी सरगर्मी के बीच इलाके से ‘पुष्पा’ नदारद हैं, जबकि TMC के पार्टी कार्यालय पर ताला लटका हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि पोलिंग बूथों पर फिलहाल केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ही पोलिंग एजेंट नजर आ रहे हैं।
- दिलीप घोष के गोल्फ स्ट्रोक पर गूंजा ‘जय श्रीराम’: भाजपा नेता दिलीप घोष आज सुबह ईको पार्क के गोल्फ कोर्स पहुंचे। गोल्फ के मैदान में उनके स्ट्रोक लगाते ही वहां मौजूद समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया, जो चर्चा का विषय बन गया है।
प्रशासन और सरकार
- नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और CBI डायरेक्टर की अहम बैठक: नवान्न (राज्य सचिवालय) में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। सूत्रों के अनुसार, इस अहम मुलाकात में राज्य से जुड़े विभिन्न घोटालों (स्कैम) की जांच की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है।
- सरकारी कर्मचारियों की बयानबाजी पर सख्त पाबंदी: राज्य के मुख्य सचिव ने प्रशासन में कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब IAS, WBCS, WBPS सहित किसी भी स्तर के सरकारी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मीडिया कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा, समाचार पत्रों में लेख लिखने और सरकारी नीतियों की सार्वजनिक आलोचना करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कानून-व्यवस्था और समाज
पुरुलिया पुलिस का नया मंत्र- ‘भय Out, भरोसा In’: पुरुलिया में आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी मिटाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। जिले के SP ने थानों में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए सभी OC (ऑफिसर-इन-चार्ज) और IC (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) को सख्त निर्देश दिए हैं। अब पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की बात धैर्य से सुननी होगी और उनके साथ पूरी नम्रता से व्यवहार करना होगा।
जान से मारने की धमकी के बाद सीएम की शरण में एक्टर सोहम: टॉलीवुड अभिनेता सोहम चक्रवर्ती को जान से मारने की धमकी मिली है। दहशत में आए सोहम ने साथी कलाकारों रूपा गांगुली और रुद्रनील घोष का सहारा लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से गुहार लगाते हुए तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।




































