|

भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन,मुख्यमंत्री भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने जताया शोक

THE BIKANER NEWS:-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता का हुआ निधन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक सहित कई गणमान्य लोगो ने दी श्रदांजलि

आपको बता दे भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। पुरोहित लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

15 जनवरी से थे भर्ती

जानकारी के अनुसार, राज के. पुरोहित पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। उन्हें इलाज के लिए 15 जनवरी को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार तड़के उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजनीतिक सफर: 5 बार रहे विधायक

राज के. पुरोहित का राजनीतिक करियर काफी प्रभावशाली रहा। वे मुंबई भाजपा के अध्यक्ष पद पर भी रहे चुके थे।

  • ​वे मुंबादेवी विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए।
  • ​इसके अलावा, वे कोलाबा सीट से एक बार विधायक रहे।
  • ​महाराष्ट्र सरकार में उन्होंने गृह निर्माण मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था।

मूल रूप से राजस्थान के थे निवासी

राज के. पुरोहित का गहरा नाता राजस्थान से था। वे मूल रूप से राजस्थान के सिरोही जिले के फूंगनी गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 31 अगस्त 1955 को हुआ था। उनके परिवार में उनके बेटे आकाश पुरोहित भी राजनीति में सक्रिय हैं, जिन्होंने हाल ही में बीएमसी (BMC) चुनाव में जीत दर्ज की थी।

नेताओं ने जताया शोक

पुरोहित के निधन पर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई गणमान्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button