संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बना लापरवाही का गढ़,आज फिर सामने आया यह मामला

पीबीएम हॉस्पिटल के जनाना अस्पताल में एक बार फिर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉ. संतोष खजोटिया की यूनिट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज डॉ. संतोष खजोटिया के अधीन चल रहा था।

परिजनों का कहना है कि 19 दिसंबर को महिला को भर्ती कर तत्काल सोनोग्राफी और कुछ ब्लड टेस्ट करवाए गए। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने स्थिति में गड़बड़ी बताते हुए तुरंत सर्जरी की सलाह दी। महिला की जान को खतरा देखते हुए परिजनों ने सर्जरी के लिए सहमति दी।
आरोप है कि डॉ. संतोष खजोटिया द्वारा महिला की सर्जरी की गई, जिसमें करीब 25 टांके लगाए गए। कुछ दिनों के उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, 4 जनवरी 2026 को एक बार फिर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन चिंतित हैं।
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




































