जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर्मचारी मजदूर संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की के अध्य्क्ष बने व्यास

THE BIKANER NEWS:; बीकानेर:- जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर्मचारी मजदूर संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की एक विशेष बैठक आज (बुधवार, 31 दिसंबर 2025) को पुराने पावर हाउस स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें रामकुमार व्यास को निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है।
जिला अध्यक्ष धर्मपाल स्वामी ने बताया कि 27 दिसंबर को हुए महाधिवेशन की अनुपालना में आज नई टीम की घोषणा की गई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक 11-सूत्रीय मांग पत्र भी तैयार किया गया है, जिसे माननीय मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी:
संघ के प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार जोशी (बीकानेर) और पवन कुमार शर्मा (चूरू) होंगे। मुख्य पदों पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:
अध्यक्ष: रामकुमार व्यास (बीकानेर)
महामंत्री: सीताराम सोकल (श्रीगंगानगर)
संगठन महामंत्री: राजेश आचार्य (बीकानेर)
कोषाध्यक्ष: शांतिलाल सांखला (बीकानेर)
उपाध्यक्ष: भगतराम साक्य, मनोज रंगा, पंकज श्योरान, प्रकाश सिंह।
संयुक्त महामंत्री: कमल परिहार (चूरू)
मीडिया प्रभारी: अनिल व्यास (नोखा)
इसके अलावा मंत्री पद पर किशोर सिंह, भागीरथ, गुरमीत सिंह गिल और महेंद्र ढाका को चुना गया है।
दिग्गजों ने दी बधाई:
नवनियुक्त अध्यक्ष और पूरी टीम को माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, श्रमिक नेता भंवर पुरोहित और डॉ. नरेश गोयल ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






































