|

Breaking:- जयपुर से आई विशेष टीम के साथ मिलकर बीकानेर पुलिस का गैंगस्टर्स पर बड़ा प्रहार,40 ठिकानों पर एक साथ रेड,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर:
बीकानेर में आज सुबह पुलिस ने अपराधियों और गैंगस्टर्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एडीजी (ATS और AGTF) और आईपीएस दिनेश एमएन के निर्देशन में बीकानेर पुलिस और जयपुर की स्पेशल टीमों ने शहर में “सघन तलाशी अभियान” चलाया है। इस कार्रवाई में हथियारों से लैस एटीएस (ATS), एजीटीएफ (AGTF), एएनटीएफ (ANTF) और ईआरटी (ERT) के कमांडो दस्तों ने शहर के संदिग्ध इलाकों को घेर लिया। मिली नकारी के अनुसार, जयपुर से आई विशेष टीम का नेतृत्व आरपीएस नरोत्तम वर्मा कर रहे हैं, जबकि बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में स्थानीय पुलिस के करीब 200 जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं।


​40 ठिकानों पर एक साथ दबिश
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर्स और उनसे जुड़े गुर्गों के लगभग 40 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। यह कार्रवाई शहर के 5 से अधिक थाना क्षेत्रों में एक साथ चल रही है। हथियारों से लैस जवानों के भारी जाब्ते को देखकर अपराधियों में हड़कंप मच गया।


​बड़ी सफलता: 12 से अधिक हिरासत में
इस मेगा सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, एक दर्जन से अधिक संदिग्धों और बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल शहर के अलग-अलग इलाकों में सर्च अभियान जारी है और पुलिस संदिग्ध वस्तुओं व अन्य गुर्गों की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button