कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर पर रेड


बीकानेर। शहर में अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। कोटगेट थाना पुलिस ने देर रात सिल्वर स्क्वायर स्थित डिलाइट स्पा सेंटर पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इसी के आधार पर कोटगेट थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
दबिश के दौरान वहां मौजूद चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की और मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।






































