देशनोक से बड़ी खबर बीकानेर-बांद्रा में के कोच में उठा धुआं,अफरा-तफरी का माहौल

THE BIKANER NEWS:-देशनोक। बुधवार सुबह देशनोक रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब बीकानेर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे से अचानक धुआं उठने लगा। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन से उतर गए।

जानकारी के अनुसार, अचानक तेज ब्रेक लगने के कारण ट्रेन के ब्रेक लेदर शू चिपक गए, जिससे घर्षण के चलते धुआं उठने लगा। मौके पर रेलवे स्टाफ ने तत्काल स्थिति पर काबू पाया। करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। देशनोक थाना अधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी, बल्कि ब्रेक सिस्टम में घर्षण से धुआं उठने की घटना हुई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रेन को बाद में रवाना कर दिया गया।
रेलवे प्रशासन ने एहतियातन ट्रेन की तकनीकी जांच कराई और यात्रियों को आश्वस्त किया कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है।




































