|

Bikaner:-जेल में गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथी रहे हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोग कर रहे थे एंड्रॉयड मोबाइल इस्तेमाल,किया जब्त

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर केन्द्रीय कारागृह एक बारफिर चर्चा में है। जेल में गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथी रहे हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोग एंड्रॉयड मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे।मोबाइल को भुजिया के पैकेट में डाल जमीन में छिपाकर रखा गया था जो बरामद हो गया। नापासर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर और
हार्डकोर अपराधी जो पूर्व में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग में रहा है, जुलाई माह से बीकानेर जेल में है। जेल में ही उसकी चूरू के सजायाफ्ता बंदी श्रवण
कुमार, विचाराधीन बंदी अनिल शर्मा उर्फ पंडत और झुंझुनूं निवासी प्रदीप मंगवा से दोस्ती हो गई। चारों बंदी जेल में रहकर एंड्रॉयड मोबाइल फोन
इस्तेमाल कर रहे थे। जेल में रहकर बाहर के लोगों से लगातार बातचीत करते थे। जेल कार्मिकों को इन बंदियों की गतिविधियों पर शक था, इसलिए उनकी मुखबिरी की जा रही थी। इस दौरान बंदियों के पास मोबाइल फोन और बाहर बातचीत किए जाने की जानकारी मिली। जेल कार्मिकों ने वार्ड नं. 8 के बैरक नं. 30 की तलाशी ली। इस दौरान बैरक के पीछे भुजिया के पैकेट में डाल जमीन में छिपाया गया वीवो कंपनी का एंड्रॉयड फोन बरामद हो गया। फोन पर लगे पासवर्ड से उसे खोला गया और जांच-पड़ताल की गई तो सामने आया कि चारों बंदियों ने व्हाट्सअप कॉल के जरिये जेल से बाहर बातचीत की है। मोबाइल जब्त कर लिया गया। प्रहरी श्यामसुन्दर बिश्नोई की ओर से बीछवाल पुलिस थाने में चारों बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच एसआई सुशीला को सौंपी गई है। जेल में मोबाइल कौन, कहां से और कैसे लाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस तो मामले की जांच करेगी ही, जेल अधिकारी भी अपने स्तर पर छानबीन में जुटे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button