कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को देंगे श्रदांजलि

THE BIKANER NEWS.lकैलाश बिस्सा l जैसलमेरl अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला-इकाई जैसलमेर के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस समारोह दि. 26 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे शहीद स्मारक शहीद जयसिंह चौराहा ,जैसलमेर पर मनाया जाएगा। इस समारोह में शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की जाएगी । साथ ही सेना द्वारा गौरव सैनिकों व् उनके आश्रितों / वीरांगनाओं के लिए सी. एस. डी. (सीएसडी) सुविधां एवं डॉक्टरी जाँच की सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी।

इकाई के अध्यक्ष कैप्टन आमरसिंह भाटी ने बताया कि रामगढ़ ,मोहनगढ़, सोढाकोर, भैसडा और देवीकोट से जैसलमेर आने के लिए सेना की तरफ से गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। इस रूट के बीच में आने वाले गांवों के गौरव सैनिक इन सेना की गाड़ियों से आ सकते हैं।ज़्यादा जानकारी के लिए कैप्टन प्रयाग सिंह भाटी बड़ोड़ा गाँव से मोबाइल नं. 7073278791 पर संपर्क कर सकते हैं।


































