बीकानेर:- कल शहर के बड़े हिस्से में रहेगी बिजली गुल,देखे क्या आपका इलाका भी है शामिल?

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। बीकेईएसएल (BKESL) द्वारा विद्युत तंत्र के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते कल शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अलग-अलग फीडर्स पर मेंटेनेंस के कारण सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन प्रमुख क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल:
समय: प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (संभावित) शहर और भीतरी इलाके: भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती, कब्रिस्तान, चौखूटी पुलिया, सुभाष रोड, एम.आर. होटल, 10 नं. स्कूल, मगाराम कॉलोनी, चैननाथ धुना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पुगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, पारीक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआ, दाऊजी मंदिर रोड, चूनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, डागा चौक, सिपाइयों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, आसणियों का चौक, तेली वाड़ा रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआ, रामा मोदी, प्रताप मॉल के पीछे, मीट मार्केट, वाटर वर्क्स, शोभासर क्षेत्र।
औद्योगिक और बाहरी क्षेत्र: करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नं. 1 से 4, कानासर गांव, बीकाजी उद्योग, रंगोली फैक्ट्री, आर.सी.डी.एफ., काजरी, डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नं. 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छाता फैक्ट्री। रामपुरा और लालगढ़ क्षेत्र: रामपुरा गली नं. 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खां की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, गली नंबर 2, कारखाना, बीज प्लांट, उस्मान पापड़, सरकारी अस्पताल। एम.पी. कॉलोनी और सर्वोदय बस्ती: एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, ऊन मंडी, पूगल रोड एम.पी. कॉलोनी सेक्टर-5, रामपुरा, लालगढ़ स्टेशन, ए कॉलोनी सेक्टर 3 और 4, कबीर और सर्वोदय बस्ती, ओड़ो का मोहल्ला, वर्कशॉप, गली नं. 23, राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 1, 2, 6, 7 व 8।
परकोटा क्षेत्र: सोनगिरी कुआँ पारीक चौक, पाबू बारी के अंदर, जस्सुसर गेट अंदर-बाहर, सीताराम गेट के बाहर, विश्वकर्मा गेट के बाहर, नाइयों का मोहल्ला।
मधुर पब्लिक स्कूल के पीछे नथूसर बास (दोपहर 01 बजे तक)।

































