बीकानेर में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई एवं अन्य अत्यावश्यक कार्यों के चलते सोमवार 16 फरवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।

प्रातः 07:30 बजे से 11:00 बजे तक
वाई ब्लॉक, बी-5, बी-6 सुदर्शना नगर, बल्लभ गार्डन तिराहा, करणी नगर के पीछे का क्षेत्र।
प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
वैशाली पुरम, 220 केवी जीएसएस (बैक साइड एरिया), द्वारकापुरी, तिलक नगर का कुछ हिस्सा, पीएचईडी नंबर 1, विष्णु नगर, पूर्णराम भट्टा, राजा पार्क, सूरजपुरा, चंद्र विहार कॉलोनी, अशोक नगर ब्लॉक ए, बी, सी एवं डी, ठाकुर जी मंदिर के पास (तिलक नगर), मस्जिद के पास (तिलक नगर), आर-टेक मॉल, स्वर्णजयंती ई एवं डी ब्लॉक।
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
सेक्टर 3 एमडीवी, सेक्टर 4 एमडीवी, सेक्टर 5 एमडीवी, गणेश विहार, वर्धमान नगर, वैभव नगर, ऋद्धि सिद्धि कॉलोनी, शांतिनाथ आंगन, शांतिनाथ वाटिका, धीरज विहार, विद्याधर नगर, स्वराज नगर, गेमनापीर रोड कर्मिसर क्षेत्र।
दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक
समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एवं बी, लालगढ़ पैलेस का क्षेत्र।




































