टायर फटने से अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी,एक युवक की मौत,तीन घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर:-शहर के बजरंग धोरे के पास गाड़ी पलटी,एक युवक की मौत तीन घायल। मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात को हुआ है,बीकानेर नंबर की स्कॉर्पियो कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे पेड़ से भी टकरा गई। हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे।

हादसे में नयाशहर क्षेत्र के नत्थूसर बास निवासी अभिषेक सांखला उर्फ अभय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार मे सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। तीनो घायल नत्थूसर बास के बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।
थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि हादसा देर रात का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का उपचार चल रहा है।





































