पीबीएम हॉस्पिटल ने फिर किया शर्मसार,लेबर रूम बना आम रास्ता, वीडियो हो रहा है वायरल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल पीबीएम के जनाना हॉस्पिटल के लेबर रूम जहां पर एक महिला नव जीवन को जन्म दे रही है ये समय महिला के जीवन का सबसे असहनीय दर्द भरा और भावुक क्षण होता है जो गोपनीय होना चाहिए लेकिन इन सभी बातों की धज्जियां उड़ाते नजर आया पीबीएम हॉस्पिटल। लेबर रूम को आम रास्ता मार्ग बना दिया चाय वाला भी सीधा अंदर आ जा सकता है और आस पास पुरुषों की आवाजाही चल रही थी। इस कठिन समय में इन्फेक्शन का डर रहता है पर ये बात शायद हॉस्पिटल के डॉक्टर भूल गए और महिला की गोपनीयता की जिम्मेदारी को भी भूल गए।

*हमारा उद्देश्य किसी की निजता को भंग करने का नहीं सिर्फ ओर सिर्फ हॉस्पिटल प्रशासन और डॉक्टर्स गैर जिम्मेदारी को बताने के लिए है*
इस घटना पर भाजपा नेता डॉक्टर भगवान सिंह मेड़तिया और भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की और बोले बीकानेर और पीबीएम हॉस्पिटल के लिए ये बड़े शर्म की बात है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एकदम स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि लेबर रूम के पीछे वाला रास्ता सामान्य रास्ते की तरह खुला है और उधर लोगों का आवागमन जारी है और एक महिला की डिलेवरी चल रही है।
भाजयुमो के मीडिया संयोजक भव्य दत्त भाटी ने बताया कि पीबीएम हॉस्पिटल हमारी जिम्मेदारी अभियान की तैयारियों के निमिति आज निरीक्षण किया था।
THE BIKANER NEWS के पास वीडियो है लेकिन किसी की निजता और गोपनीयता को सब के सामने लाना उचित नही है इस लिए अपलोड नही किया




































