|

बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा: महिला संचालक सहित 4 गिरफ्तार, अनैतिक काम का भंडाफोड़!

THE BIKANER NEWS:-शहर के जयपुर रोड स्थित राजनगर पेट्रोल पंप के सामने एक कमर्शियल बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर संचालित ‘गोल्डन स्पा सेंटर’ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों (देह व्यापार) की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने यह छापा मारा।

​सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन और जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला संचालक सहित चार महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को अचानक देखकर मौके से एक युवक फरार होने में कामयाब रहा।

कमरों से मिली आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान स्पा के कमरों में पलंग और बिस्तर मिले। कमरों में बिस्तरों और तकियों के नीचे तथा डस्टबिन से इस्तेमाल की हुई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इस आपत्तिजनक सामग्री के मिलने से स्पा की आड़ में अनैतिक काम (वेश्यावृत्ति) होने की आशंका जताई जा रही है।

​फिलहाल पुलिस स्पा सेंटर की आड़ में चल रही इन गतिविधियों की गहनता से जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button