कोलकाता में होगा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन,पंडित मनीष जी पुरोहित महाराज करवाएंगे कथा रसपान


THE KOLKATA NEWS:- कोलकाता: महानगर के काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट स्थित श्री बैकुण्ठनाथ मन्दिर में ‘श्री राधे सत्संग परिवार’ एवं ‘महिला विकास मंच’ के संयुक्त तत्वावधान में एक सप्ताह तक चलने वाले ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह संगीतमय कथा 1 जून 2026 (सोमवार) से 7 जून 2026 (रविवार) तक चलेगी। इस पुनीत अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. मनीष पुरोहित जी महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
1 जून को पोस्ता गणेश मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
राधे सत्संग परिवार के सदस्य एवं कार्यक्रम के संयोजक आशु अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत जी की भव्य शोभायात्रा 1 जून को प्रातः 8:00 बजे पोस्ता गणेश मंदिर से प्रस्थान करेगी। मंदिर में विधि-विधान से गणेश पूजन के बाद यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मनीष महाराज के पावन सान्निध्य में निकलेगी, जो कथा स्थल तक पहुँचेगी।
कथा का विस्तृत कार्यक्रम (1 से 7 जून)
1 जून (सोमवार): प्रातः 8 बजे पोस्ता गणेश मंदिर से भव्य शोभायात्रा (गणेश पूजन के बाद) व भागवत आगमन, श्रीगणेश पूजन महात्म्य एवं नारद चरित्रादि।
2 जून (मंगलवार): वराह अवतार, कपिलोपाख्यान।
3 जून (बुधवार): ध्रुव भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्री नृसिंह अवतार।
4 जून (गुरुवार): गजेन्द्र मोक्ष, वामन व समुद्र मंथन, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म नन्दोत्सव।
5 जून (शुक्रवार): श्रीकृष्ण बाल लीलाएँ, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग।
6 जून (शनिवार): महारास लीला, श्रीकृष्ण मथुरा गमन, द्वारिका लीला, रुक्मिणी विवाह।
7 जून (रविवार): सुदामा चरित्र, उद्धव संवाद एवं श्री शुकदेव विदाई, श्रीमद् भागवत एवं व्यास पूजन, भागवत सार, हवन पूर्णाहुति एवं शोभायात्रा।
प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य नागरिक
इस ज्ञानयज्ञ का उद्घाटन रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) कोलकाता के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री विपिन कुमार जी (IRSE) करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्यामपुकुर की विधायक श्रीमती पूर्णिमा चक्रवर्ती, जोड़ासाँको के विधायक श्री विजय ओझा, वार्ड-22 की पार्षद श्रीमती मीना पुरोहित उपस्थित रहेंगी। इनके अलावा प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री जेठमल रंगा, श्री गोपीकिशन अग्रवाल और श्री आनन्द खेमका भी इस धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच संचालन की भूमिका आशु अग्रवाल निभाएंगे।
आयोजक मंडल एवं महिला विकास मंच की पूरी टीम
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ‘श्री राधे सत्संग परिवार’ (भागवत के मनोरथी) और ‘महिला विकास मंच’ की पूरी टीम जोर-शोर से जुटी हुई है।
महिला विकास मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य:
अध्यक्ष: इन्दू आचार्य, सुमित्रा हर्ष
सचिव: रेखा आचार्य
कोषाध्यक्ष: विनीता व्यास, विमला पुरोहित
विशेष सहयोगी: कान्ता कोठारी, राजलक्ष्मी राठी, प्रतिमा पाथुरिया
अन्य सदस्याएं एवं सहयोगी: उमा रंगा, तुलसी रंगा, श्यामा पुरोहित, वीणा आचार्य, गंगा पुरोहित, ऊषा हर्ष, ऊषा शर्मा, कविता हर्ष, सुनीता व्यास, शारदा जोशी, दुर्गा व्यास, तारा पुरोहित, मीना कलवानी, कमला रंगा, अंजू बाहेती, राधा पुरोहित, सुनीता पुरोहित, राशी पुरोहित, मधु रंगा, सुशीला हर्ष और कृष्णा आचार्य।
इस आयोजन का विशेष आकर्षण ‘अन्नपूर्णा सेवा’ और ‘सनातन सेवा’ रहेगा।
समाज सेवी व सहयोगी परिवार
इस भव्य आयोजन में समाज के कई गणमान्य लोगों और परिवारों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिनमें प्रमुख हैं:
श्रीमती वीणा श्री प्रेमकृष्ण आचार्य, श्रीमती रेखा श्री पवन ओझा, श्री सपन बर्मन, श्री सुशील पुरोहित, श्री विनय दूबे, श्री चन्द्रशेखर बासोतिया, श्री गुलशन माली, श्री रतन बेंगानी, श्री अमरनाथ सिंह (मुन्ना सिंह), श्रीमती माला श्री गोपीकिशन हर्ष, श्रीमती सुमित्रा श्री सुनील हर्ष, श्रीमती रेखा श्री पुनमचंद रंगा, श्रीमती शारदा श्री प्रमोद जोशी, श्रीमती चन्द्रकला श्री शिवनारायण रंगा, श्री अशोक पुरोहित, श्री हेमचन्द अग्रवाल, श्री हीरालाल किराड़ू, श्रीमती कविता श्री राजकुमार व्यास, श्रीमती राजू श्री मंगतुलाल आचार्य, श्रीमती कमला श्री जेठमल रंगा, श्रीमती मनसा श्री रवि आचार्य और श्रीमती मीना श्री गिरधर कलवानी।
लाइव प्रसारण: जो श्रद्धालु कथा स्थल पर नहीं पहुँच सकेंगे, उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक चैनल “Manish Ji Purohit” पर किया जाएगा। इस आयोजन का मीडिया पार्टनर ‘The Kolkata News’ है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस ज्ञानयज्ञ में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।




































