|

एसीबी का बड़ा एक्शन: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों पकड़ा गया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टिब्बी तहसील के चाहूवाली पटवार मंडल में कार्यरत राजस्व पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार एसीबी मुख्यालय को एक परिवाद प्राप्त हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पटवारी श्रीराम उसके पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के निर्देश तथा उपमहानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में हनुमानगढ़ इकाई की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button