bikaner:-बेकाबू ट्रेलर दीवार में जा घुसा, मकान मालिक की बाल-बाल बची जान


THE BIKANER NEWS:बीकानेर: शहर के नोखा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक-ट्रेलर बेकाबू होकर सीधे एक दीवार में जा घुसा। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस हादसे में एक बड़ी जनहानि होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा हुआ, मकान मालिक उसी दीवार के पास ही खड़ा था। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर में उसकी जान बाल-बाल बच गई।
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर तुरंत मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। बाद में क्रेन की मदद ली गई और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को वहाँ से हटाकर यातायात को फिर से सुचारू करवाया गया।





































