|

जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹4500 नकद और तीन गोटियां बरामद

श्रीडूंगरगढ़। पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ के एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने टीम के साथ मुख्य बाजार स्थित झंडी मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे कार्रवाई के दौरान राजकुमार अरोड़ा निवासी सादुलशहर और भागीरथ सिद्ध निवासी दुसारणा को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹4500 नकद और तीन गोटियां बरामद की गईं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल अनिल कुमार और सुभाष कुमार भी शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button