Rajasthan:-इन स्कुलो के विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री में किताबे,इस दिन से शुरू होगा वितरण कार्यक्रम

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान ने राज्य के सरकारी स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार वितरण प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा और वितरण की पूरी निगरानी ‘शाला दर्पण’ पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ?
सरकार की इस योजना के तहत निम्नलिखित श्रेणियों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी:
- कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थी।
- कक्षा 9 से 12 तक की सभी छात्राएं।
- कक्षा 9 से 12 के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र।
- ऐसे छात्र जिनके अभिभावक आयकरदाता नहीं हैं।
दो चरणों में होगा वितरण कार्यक्रम
पुस्तकों का वितरण व्यवस्थित ढंग से करने के लिए इसे दो समय सीमाओं में बांटा गया है:
- पहला चरण (5 मार्च से 25 मार्च 2026): इसमें अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, जयपुर (ग्रामीण व शहर), जोधपुर, नागौर और उदयपुर जिलों को शामिल किया गया है।
- दूसरा चरण (10 मार्च से 25 मार्च 2026): शेष अन्य जिलों में इस अवधि के दौरान वितरण कार्य संपन्न किया जाएगा।
नई और पुरानी पुस्तकों का गणित (50-50 फॉर्मूला)
विभागीय निर्देशों के अनुसार, पुस्तकों का वितरण इस प्रकार होगा:
- शत-प्रतिशत नई पुस्तकें: कक्षा 1 से 5 और कक्षा 7 के सभी विद्यार्थियों को पूरी तरह से नई पुस्तकें दी जाएंगी।
- 50% नई और 50% पुरानी पुस्तकें: कक्षा 6 तथा कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत नई और 50 प्रतिशत पिछले सत्र की पुनः उपयोग योग्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
- विशेष: सत्र 2026-27 में लागू होने वाली नई पाठ्यपुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण किया जाएगा।
डिजिटल मॉनिटरिंग और सख्ती
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुस्तकों की प्राप्ति और वितरण की संपूर्ण प्रविष्टि शाला दर्पण पोर्टल के ‘नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक मॉड्यूल’ में करना अनिवार्य होगा।




































