भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर उनकी जीवनी पर प्रदर्शनी कार्यक्रम

आज प्रात 10 बजे लोकार्पण हनुमान चौराहे गांधी दर्शन के पास

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा)
सुशील कुमार व्यास भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा के कथनानुसार पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर उनकी जीवनी पर प्रदर्शनी जो कि आज दिनांक 24 सितंबर 2025 समय प्रातः 10:00 बजे गांधी दर्शन के आगे हनुमान चौराहे पर रखी जा रही है।
जिसका लोकार्पण उद्घाटन जैसलमेर के लोकप्रिय विधायक श्रीमान छोटू सिंह भाटी एवं जिला अध्यक्ष श्री दलपत हिंगड़ा के द्वारा किया जाएगा जिसमें श्री अरुण जी चतुर्वेदी वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, श्री आईदान सिंह भाटी प्रदेश मंत्री, श्री प्रहलाद जी टाक माटी कला आयोग अध्यक्ष तथा जिला प्रमुख प्रताप सिंह जी सोलंकी की गरिमामय उपस्थिति में किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्माननीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं आमजन हेतु उक्त प्रदर्शनी रखी गई है। आप सबसे अनुरोध है कि सही समय पर आकर उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यक्रम को सफल बनाए


































