तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: ट्रक-बाइक भिड़ंत में युवक की जान गई


श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार शाम क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। बेनीसर फांटे के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान प्रविंद्र सिंह पुत्र गिरधारी सिंह, निवासी फलोदी, जोधपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




































