जोशीवाड़ा का युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार,खाते से उड़े 90 हजार

THE BIKANER NEWS. आजकल साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीकानेर के जोशीवाड़ा से सामने आया है।जोशीवाड़ा निवासी श्रवण जोशी (39) ने साईबर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके वाट्सएप्प नम्बर पर 7 जुलाई को एक अज्ञात नम्बर से शादी का निमंत्रण का मैसेज आया था,जिसे क्लिक करने के बाद उसकी सिम ब्लॉक हो गई और फोन हैक हो गया।

उसके बाद उसके कैनरा बैंक के खाते से 8 जुलाई को 7 ट्रांजैक्शन में 98993 रुपये किसी अज्ञात ने निकाल लिए। बरहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। युवक श्रवण जोशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के 24 घण्टे बाद भी अभी तक कोई ऐसी कार्रवाई नही हुई है जिससे पैसे वापस आने की उम्मीद बंध सके।




































