|

हावड़ा के युवक अनोखा कारनामा: पानी से भरे एक्वेरियम में लगातार 30 घंटे बिताकर बनाया रिकॉर्ड

THE KOLKATA NEWS:^हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी 25 वर्षीय राष्ट्रीय तैराक मुकेश गुप्ता ने एक अनोखा और चुनौतीपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने रामकृष्णपुर घाट पर पानी से भरे कांच के बड़े एक्वेरियम में लगातार 30 घंटे बिताकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
जानकारी के अनुसार, मुकेश शुक्रवार दोपहर करीब 12:50 बजे ऑक्सीजन के लिए मुंह में बांस की नली लगाकर एक्वेरियम में उतरे थे। इसके बाद वे शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बाहर आए। इस दौरान उन्हें देखने के लिए रामकृष्णपुर घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। एक्वेरियम से बाहर आते ही पूरा घाट “मुकेश-मुकेश” के नारों से गूंज उठा। उनकी मां भी पूरे समय मौके पर मौजूद रहीं।


रिकॉर्ड पूरा होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने मौके पर उनका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया और आगे की जांच के लिए उन्हें हावड़ा जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में मुकेश ने बताया कि उनका उद्देश्य लगातार नए रिकॉर्ड बनाना और अपनी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
मुकेश इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 4 घंटे के भीतर 11 हजार से अधिक डुबकियां लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वे हावड़ा ब्रिज, विद्यासागर सेतु और बाली ब्रिज जैसे पश्चिम बंगाल के प्रमुख पुलों से नदी में छलांग लगाने के कारनामे भी कर चुके हैं।


मुकेश ने बताया कि पानी के भीतर इतने लंबे समय तक रहने के दौरान उन्हें कुछ शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन नियमित अभ्यास और तैयारी के दम पर उन्होंने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने सरकार से ‘वाटर एडवेंचर योजना’ शुरू करने की भी अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button