|

Bikaner:-पंजाब में बाढ़ ग्रसित लोगो के लिए नारी शक्ति वूमेन एंपावर ने भेजी राहत सामग्री

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, बीकानेर पंजाब राज्य के कई जिलों में आई भयंकर बाढ़ से ग्रसित लोगों के लिए उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नारी शक्ति वूमेन एंपावर बीकानेर शाखा द्वारा भोजन सामग्री मेडिकल से संबंधित सामान आवश्यक रूप से कम आने वाले सामान जयनारायन व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के माध्यम से पंजाब रवाना करवाए।

अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि नारी शक्ति के सामाजिक कार्य में शामिल सेवा कार्य में पंजाबी वीडियो के लिए यह राहत सामग्री रवाना की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारे के ग्रंथि साहिब में मधु खत्री का दुपट्टा पहन कर सम्मान किया। उन्होंने सभी सदस्यों को भी इस बात के लिए साधुवाद दिया कि विकट परिस्थिति में आपके महिला संगठन द्वारा किया गया यह सेवा कार्य दूसरों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगा। साथी वहां के लोगों को राहत भी प्रदान करेगा।

ये रहीं मौजूद

इस अवसर पर रीता तनेजा, शिखा विजय, विजय लक्ष्मी व्यास, गंगा भाटिया, शशि कांता खत्री, शांति मोदी ममता मेंहदीरता, सीमा खातूरिया, शीला डांग, शीला शर्मा, वर्षा सांचेकर, रफीकुनिशा, चंद्रकांता चौहान, गायत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button