|

दो दिवसीय दौर पर बीकानेर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़देशनोक से बीकानेर तक विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 30 सितंबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचे। यहां देशनोक पहुंचने पर बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। श्री राठौड़ ने सबसे पहले देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए तथा देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, बीजेपी देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का देशनोक और पलाना सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के फूलों की मालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां से गंगाशहर होते हुए सुजानदेसर पहुंचे। गंगाशहर में शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व महामंत्री कौशल शर्मा द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान गोपाल आचार्य, राम कुमार व्यास, दीपक पारीक, कपिल शर्मा आदि साथ रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने सुजानदेसर में काली माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान मोती लाल हर्ष, भाजपा प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button