|

बीकानेर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी,पारा 0.4 डिग्री,फसलों पर जमी बर्फ की चादर

THE BIKANER NEWS:बीकानेर/जयपुर:राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) के लिए बीकानेर सहित 10 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का येलो अलर्ट जारी किया है।

मुख्य अपडेट्स:

कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लूणकरणसर सबसे सर्द: बीकानेर के ग्रामीण अंचलों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा है। लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ हालात ऐसे रहे कि सुबह के समय खेतों, खुले मैदानों और फसलों पर बर्फ की पतली परतें जमी नजर आईं, मानो पूरे इलाके में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई हो।

फसलों को भारी नुकसान का डर: कड़ाके की ठंड और पाला (Frost) पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगेती फसलों, विशेषकर सरसों को भारी नुकसान होने की आशंका है। खेतों में सरसों की पत्तियां झुलसती हुई दिखाई दे रही हैं। सूडसर के किसानों के अनुसार, यदि तापमान ऐसे ही गिरता रहा, तो रबी की फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

10 जिलों में येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने 13 जनवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, जयपुर और भरतपुर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

स्कूली बच्चों की छुट्टियां: तेज सर्दी को देखते हुए जयपुर सहित 8 जिलों में 5वीं और 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button