मेले पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की ना हो दिक्कत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

श्री हरिश्वर मानस प्रचार एवं सेवा समिति, साले की होली, केला काॅलौनी बीकानेर के एक शिष्ट मण्डल ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर आगामी पूनरासर मेले में आवश्यक व्यवस्था व मेले के सफल संचालन हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर संस्था के सचिव अश्लेष पुरोहित ने बताया कि आगामी मेले में पूनरासर में बडी संख्या में श्रद्वालु पैदल पूनरासर धाम जाएँगे अतः ऐसे में आने वाले श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु ज्ञापन प्रस्तुत कर प्रशासन से अनुरोध किया गया कि यातायात, जल, विद्युत और मेडिकल संबंधि समस्त आवश्यक सुविधाओं को सुचारू किया जाएं।
संस्था द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया कि मेले के दौरान पूनरासर धाम में लगने वाले सेवा शिविरों की गाडियों को पार्किंग में नहीं रोक कर सेवा शिविर तक जाने हेतु विशेष अनुमति प्रदान कराई जाए ताकि इससे सेवादारों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पडे। प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में कोई सकारात्मक समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर संस्था के सुनील पुरोहित मुकेश फन्ना महाराज किशन लाल पुरोहित आनंद दिपेश जगदीश जी जाजडा विकास नेगी अरूण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्था के सुनील पुरोहित ने बताया कि संस्था द्वारा श्रीपूनरासर कच्चे मार्ग श्री राम रतन जी की प्याऊ पर दिनांक 27.08.2025 से 29.08.2025 तक और श्रीपूनरासर धाम में दो दिन तक लगातार चाय, काॅफी, बिस्किट, नाश्ता, भोजन और मेडिकल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। दिनांक 26.08.2025 को संस्था द्वारा स्थानिय गिरगिट हनुमान मंदिर, करमीसर रोड में सामूहिक संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
संस्था के मुकेश पुरोहित ने बताया कि आज संस्था की बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।





































