बीकानेर में देर रात एसबीआई बैंक में चोरी,CCTV में कैद हुई पूरी वारदात,देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, देर रात SBI बैंक में चोरी की वारदात सामने आई है। वारदात बज्जू थाना क्षेत्र के बीकमपुर स्थित एसबीआई बैंक की है जहाँ पर शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे एक चोर घुस गया। जानकारी के अनुसार चोर बैंक में रुपए चोरी करने आया था, लेकिन जब वह कैश नहीं ले जा सका तो वहां रखी 12 बोर की बंदूक और 27 कारतूस चोरी कर ले गया।

सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन सक्रिय हुआ। वारदात के बाद बैंक मैनेजर शिवा पांडे की ओर से बज्जू थाने में रिपोर्ट दी गई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई मनीराम गोदारा को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मामले में आगे जांच जारी है।
देखे वीडियो👇👇





































