|

PBM अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, दूसरी की हालत गंभीर; ICU में चल रहा इलाज

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष नाम की प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी प्रसूता इमरती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसका विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में ICU में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार मृतक प्रसूता संतोष को 5 अगस्त को चूरू मेडिकल कॉलेज से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि रेफर किए जाने के समय से ही उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार किए जाने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं दूसरी प्रसूता इमरती की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में ICU में रखा गया है और उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button