|

कोलकाता: पोस्ता इलाके की एक इमारत के मीटर बॉक्स में लगी आग, मची अफरा-तफरी

KOLKATA NEWS:-कोलकाता: महानगर के पोस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इमारत के मीटर बॉक्स में लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

यह घटना वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत 44, सर हरिराम गोयनका स्ट्रीट (बांसतल्ला) में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले इमारत के मुख्य मीटर बॉक्स में भड़की। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत इसलिए भी अधिक फैल गई क्योंकि इसी मकान के ठीक नीचे ‘हॉलीवुड लॉन्ड्री’ स्थित है। लॉन्ड्री में ज्वलनशील कपड़े और केमिकल मौजूद होने के कारण आग के तेजी से फैलने का बड़ा खतरा था।

घटना की सूचना मिलते ही पोस्ता थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

​फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और उसे लॉन्ड्री तथा इमारत के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में भीड़ को नियंत्रित कर लिया है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button