सरकारी स्कूल में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण

THE BIKANER NEWS:- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छट्टासर गुरुवार को राजस्थान में शिक्षा विभाग ‘हरियालो राजस्थान : एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल संजय कुमार डाबला ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन हमारी सामाजिक, राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी हैं।
पर्यावरण मित्र राजेश गोदारा ने बताया कि हमें पर्यावरण का दोहन करने से बचना होगा। विद्यालय परिसर और खेल मैदान में पेड़ पौधे लगाएं गए व पौधे वितरित किए गए। पेड़ पौधे बड़े होने तक विद्यार्थियों ने जिम्मेदारी ली। इस अभियान में विद्यालय के अध्यापक चुनीलाल राड़, सुरेश गोदारा उर्मिला सारण,ममता मेघवाल व अभिभावक गण सरपंच निराणराम नायक,उपसरपंच मनफूल पूनिया,मनीराम गोदारा ओमप्रकाश नायक,प्रेम नाई , श्योलाल गोदारा,मांगीलाल भादू मूलाराम पूनिया रामलाल भादू आदि मौजूद रहे।


































