|

बड़ी खबर:^भ्रष्टाचार पर ACB का कड़ा प्रहार, पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:^राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पावर ग्रिड के उप महाप्रबंधक (DGM) देवेश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस ट्रैप की खबर फैलते ही संबंधित विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

​ठेकेदार से मांगी गई थी घूस

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी डीजीएम द्वारा एक ठेकेदार से किसी कार्य या बिल पास करने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही थी। ठेकेदार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाते हुए इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत का गोपनीय रूप से सत्यापन करने के बाद, एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को 90 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

​आगे की जांच जारी

​फिलहाल, एसीबी की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में कोई और भी शामिल है या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button