|

शहर के इस थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर स्वेग होटल के पास गुसाईसर के नजदीक बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया ने एएसआई मनोज कुमार को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान गुसाईसर निवासी सुखदेव (24) पुत्र किशन लाल गोदारा के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को नापासर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल नापासर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।हादसे की सूचना पर एएसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार और 112 एंबुलेंस चालक पवन शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button